ऑनर किलिंग
कमरे में सोती बहन को भाई ने सिर में गोली मारकर सुलाया मौत के नींद , आरोपी भाई गिरफ्तार
दिन निकलते ही दिया वारदात को अंजाम , जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। शनिवार को थाना लाेहिया नगर क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में ऑनर किलिंग की घटना प्रकाश में आयी। जहां पर एक भाई ने कमरे में सो रही बहन की गोली मारकर हत्या कर मौत की नींद सुला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे अपने कब्जे में लेते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जांच पड़ताल में जुट गयी है।
घटना शनिवार सुबह की है। जाकिर कॉलोनी की ट्रांसफार्मर वाली गली में नूरे अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे, जबकि 16 वर्षीय अक्स अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसके भाई आरिश ने उसे गोली मार दी।गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पडोस के युवक से बाचतीच करने को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ और जांच में पता चला कि लड़की को उसके अपने भाई आरिश ने गोली मारी थी। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि अक्सा पड़ोस के एक युवक से बातचीत करती थी। इसकी जानकारी घरवालों को हो गई थी, इसलिए परिवार उसका निकाह कराना चाहता था।लेकिन अक्सा ने शादी से इनकार कर दिया था और वह उस युवक से बातचीत करती रही। शुक्रवार रात भी इसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ था। आशंका है कि इसी कारण शनिवार सुबह भाई ने उसकी हत्या कर दी।
चार भाइयों की इकलौती और सबसे बड़ी बहन थी अक्शा
अक्शा परिवार में चार भाइयों की इकलौती बहन थी और सबसे बड़ी संतान थी। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
हत्या के कारणों की जांच, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई, इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment