गर्भवती महिला की शिकायत पर राज्य महिला आयोग सदस्य सक्रिय

मवाना में मारपीट व घरेलू विवाद में पुलिस को तत्काल जांच के निर्देश दिए

मेरठ। मवाना में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान एक गर्भवती महिला की शिकायत पर संज्ञान लिया। निरीक्षण के दौरान महिला ने अपने पारिवारिक विवाद से संबंधित समस्याओं से आयोग सदस्य को अवगत कराया।

महिला ने अपना नाम नाजमा पत्नी सलीम निवासी अटोरा रोड, मवाना बताया। बातचीत के दौरान उसने अपने वैवाहिक जीवन और पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग की।

डॉ. मीनाक्षी भराला ने मामले की जानकारी लेने के लिए मौके पर मवाना पुलिस को बुलाया। उन्होंने महिला की बात सुनी और पुलिस अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जांच के दौरान संबंधित पक्षों और क्षेत्राधिकार से जुड़ी जानकारी भी जुटाई गई। इस क्रम में आयोग सदस्य ने संबंधित थाना प्रभारी से बातचीत कर मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी ली और आवश्यक प्रक्रिया अपनाने को कहा।

महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर दिया जोर

डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस ने महिला की शिकायत प्राप्त कर मामले में आवश्यक जांच और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts