बागपत के लुहारी गांव में टेंट मालिक और उसके बेटे गोली मारकर हत्या
हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने बरसाईं गोलियां, आरोपी को दबोचने कई टीमें लगी
बागपत। बागपत जनपद के बड़ौत स्थित दिल्ली बस स्टैंड के पास मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर ने टेंट कारोबारी व उसके पुत्र की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। । वहां से गुजर रहा एक राहगीर रोहित घायल हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, सोहनलाल की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी बड़ौत में हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
घटना दिल्ली बस स्टैंड के पास स्थित सोहनलाल के आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से सोहनलाल की मौत हो गई, जबकि फायरिंग में गंभीर रूप से घायल सोहनलाल के बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। राहगीर रोहित भी घायल है। रोहित को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मौके पर पुलिस फोर्स तैनात
कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए हुए हैं और पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।
पीड़ितों ने लगाया जाम, एनकाउंटर की मांग
घटना से आक्रोशित परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धरना आरंभ कर दिया है पुलिस प्रशासन से आरोपी के एनकाउंटर की मांग की जा रही है फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है और लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है एसपी बागपत का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment