कोचिंग अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
सामाजिक संगठनों ने कैंडिल मार्च निकाला, दो मिनट मौन रखा
मेरठ। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मेरठ में बुधवार सुबह 11.30 बजे सामाजिक संगठनों ने मोमबत्ती जलाकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
कोशिश सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अजय सेठी ने कहा कि लखनऊ के अलीगंज में हुई यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी कोचिंग संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं, होटलों और सिनेमाघरों में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम की नियमित जांच कराई जाए। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा बिजली की वायरिंग और अन्य सुरक्षा मानकों की भी समय-समय पर जांच सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सुझाव दिया कि हर छह महीने में सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य रूप से कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में अशोक गंभीर, विनीत जैन, सम्राट वर्मा, करण कामरा, मोहम्मद शान, पंकज कोहली, बुद्ध प्रकाश भगत, मनोहर गुरनानी, वीरेंद्र रस्तोगी, मानव वाल्मीकि, एयाज अहमद एडवोकेट, पवन गर्ग, सोनू प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment