पहली ही फिल्म में छा गईं संस्कृति जयाना!

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई नए चेहरे कदम रखते हैं, लेकिन कुछ कलाकार अपनी पहली ही फिल्म से ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि दर्शक उन्हें लंबे समय तक याद रखते हैं। ऐसी ही एक नई प्रतिभा हैं संस्कृति जयाना, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म कृष्णावतारम पार्ट-1 से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इस बहुचर्चित पौराणिक फिल्म में संस्कृति जयाना ने सत्यभामा का किरदार निभाया है। यह एक ऐसा चरित्र है जिसमें भावनाओं, आत्मविश्वास और गरिमा का अनोखा संगम देखने को मिलता है। संस्कृति ने अपने प्रभावशाली अभिनय, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से इस किरदार को जीवंत बना दिया है। दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के बीच उनके अभिनय की खूब चर्चा हो रही है और कई लोग इसे साल के सबसे यादगार डेब्यू में से एक मान रहे हैं।

फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी का नतीजा है कि कृष्णावतारम पार्ट 1 ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ₹55 करोड़ से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts