योग भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर-कुलपति

कृषि विवि में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए गया

 मेरठ।सरदार वल्लभभाई पटेल प्रौद्योगिकीविश्वविद्यालय में रविवार को स्टेडियम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने योग शिविर में आए शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 सूर्य के मामले में एक बहुत बड़ा देश आपको देता है योगाचार डॉ. अरविन्द वेदवान ने साधु को प्रणायाम, योगासन एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का समापन नियमित योगाभ्यास करने एवं योग को जन जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाक्टर डीके सिंह ने कहा, इस अवसर पर विश्वविद्यालय केभारी संख्या में शिक्षा, छात्र एवं कर्मचारी शामिल हुए।उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर कर सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक शांति का भी संचार करता है।

इस अवसर पर डॉ. संध्या तथा डाक्टर श्रुति ने सभी को योगाभ्यास कराया। समापन में धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. पुरुषोत्तम तोमर ने दिया। इस अवसर पर वित्त नियन्त्रक डाक्टर पंकज चतुर्वेदी निदेशक प्रसार डॉ. सत्येन्द्र खारी निदेशक शोध डॉ॰ कमल खिलाड़ी, निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ॰ आरएस सेंगर, अधिष्ठाताडॉ विवेक डॉ रविंद्र कुमार, डॉ.जयवीर यादव, डॉ अशोक कुमार नरेन्द्र उपाध्याय आदि लोग शामिल हुए। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts