कम उम्र में ही दिया मिर्जा ने पूरा किया सपना

मुंबई। फराह खान अपनी यूट्यूब वीडियो के द्वारा आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी के घर की सैर कराती रहती हैं। अब हाल ही में फराह खान ने फैंस को एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा का घर दिखाया। इस व्लॉग में दिया मिर्ज़ा ने बताया कि 19 साल की उम्र में ये घर मैंने खुद ख़रीदा था और अपना घर खरीदने वाली पूरे परिवार में मैं पहली लड़की थी।
इसके बाद दिया ने बताया कि 'तुमको ना भूल पाएंगे' फिल्म की फीस से उन्होंने इस सपने को साकार किया। ये सुनके फराह खान के चेहरे पर काफी ख़ुशी थी।
दिया मिर्ज़ा ने बताया कि यह मकान उनके लिए सिर्फ एक घर नहीं बल्कि एक शांति का ठिकाना है। जब भी वो उदास या अकेला फील करती हैं तो यहां आ जाती हैं। उनका यह खूबसूरत आशियाना बड़ी-बड़ी खिड़कियों से आने वाली प्राकृतिक रोशनी और हरियाली से भरपूर पौधों की वजह से बेहद सुकूनभरा और आकर्षक नजर आता है।
फराह खान ने दिया मिर्ज़ा के घर के हर कोने को दिखाया। दिया ने अपने घर को बहुत ही एंटीक स्टाइल में सजाया हुआ है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts