भीषण धमाके और भारी गोलीबारी से दहल उठा कराची 

8 लोगों की मौत ,3 सिंध रेजर्स की तीन जवान भी शामिल 

दहशत और किसी बड़े आतंकी हमले की आशंका बनी

कराची,एजेंसी। पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची एक बार फिर भीषण धमाके और भारी गोलीबारी से दहल उठा है। ये खतरनाक ब्लास्ट गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक 6 इलाके में अर्धसैनिक बल 'रेंजर्स' के दफ्तर, देश के मौसम विज्ञान विभाग और कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के बिल्कुल नजदीक हुआ है। धमाके के तुरंत बाद ही पूरे इलाके में ऑटोमैटिक हथियारों से दनादन फायरिंग शुरू हो गई, जिससे वहां भयंकर दहशत और किसी बड़े आतंकी हमले की आशंका बनी हुई है। हमले में 8 लोगों की मौत शुरूआती तौर पर बताई जा रही है। जिसमें सिंध रेजर्स के तीन जवान भी शामिल है। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। 

पाकिस्तान के कराची में शनिवार शाम को भारी गोलीबारी और जबरदस्त धमाके से दहशत फैल गई। यह घटना कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके की बताई जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी रोड पर मेटियोरोलॉजिकल चौरांगी के पास भारी गोलीबारी हुई है। गोलीबारी से पहले एक जोरदार धमाका भी सुनाई दिया। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है और इलाके को खाली करा लिया गया है। घटनास्थल से एम्बुलेंस की कई गाड़ियों को निकलते हुए देखा गया है, जिससे लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी की

द ट्रिब्यून पाकिस्तान ने रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि उन्हें शनिवार को उन्हें गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक 5 के पास धमाके की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू 1122 के सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल को यह जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत घटना स्थल पर एक टीम भेजी। उन्होंने आगे कहा कि रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और अभी वहां हालात का जायजा ले रही हैं। मौके पर पुलिस की कई टीमें तैनात हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को घटनास्थल से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री कर रहे घटना की मॉनिटरिंग

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना का संज्ञान लिया और सिंध के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) और कराची के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (AIG) से मामले की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री के प्रवक्ता के अनुसार, शाह ने कराची के एडिशनल IGP से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि वे तुरंत घटना की प्रकृति का पता लगाएं, बिना देरी किए घटना स्थल पर पहुंचें और सभी जरूरी कदम उठाना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts