संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ईडी के छापे
- केजरीवाल बोले- मोदी सरकार हिंदू व्यापारियों को कर रही टारगेट
चंडीगढ़ (एजेंसी)।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामेल में पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने बताया कि अरोड़ा की कंपनी 'हैम्पटन स्काई रियल्टी' से जुड़े मामले में दिल्ली-नोएडा (एनसीआर) तथा पंजाब के लुधियाना और जालंधर में छापेमारी की गई। संजीव अरोड़ा पर 100 करोड़ रुपए की जीएसटी धोखाधड़ी का आरोप है।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ईडी की रेड हुई है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है, घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।
ईडी ने जालंधर में नगर निगम के ठेकेदार अमित बजाज के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। अमित और उनके बड़े भाई इंदरजीत बजाज पंजाब, गुजरात समेत कई राज्यों में नगर निगमों और अन्य सरकारी विभागों के बड़े ठेकेदार रहे हैं।
हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़ा है मामला
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी ईडी की टीम दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। फिलहाल ईडी की ओर से छापेमारी को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


No comments:
Post a Comment