संडे ऑन साईकिल रैली बड़ी संख्या प्रतिभागियों ने लिया भाग
भारतीय खेल प्राधिकरण , खेल निदेशालय व क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन
मेरठ। रविवार को भारतीय खेल प्राधिकरण व खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ के तत्वावधान में संडे ऑन साईकिल का आयोजन किया गया । जिसमे 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। साइकिल रैली को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।रैली विभिन्न स्थानों से होती हुई स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई।रैली में बड़ी संख्या में छोटे बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को जोश देखते ही बनता था रैली को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती प्रांत दिव्यांग प्रमुख मनीष कुमार , डॉ प्रणाल शाण्डिल्य खेलों इंडिया प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने योगदान दिया|
आरएसओ जितेन्द्र यादव ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर फिट रहता है, स्वास्थ्य बेहतर होता है और साथ ही वाहन ईंधन पर होने वाले खर्च में भी बचत होती है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और साइकिल चलाकर फिट इंडिया अभियान को समर्थन दिया।


No comments:
Post a Comment