ड्रिंक कर पुलिस से लड़की ने की अभद्रता
ब्वॉयफ्रैंड के साथ बीच सड़क, देर रात करती रही ड्रामा
मेरठ। सरधना थानाक्षेत्र में नशे में धुत युवती ने सड़क पर जमकर ड्रामा किया। रात को युवती दो लड़कों के साथ सड़क पर हंगामा कर रही थी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर थानापुलिस पहुंची तो युवती ने और ड्रामा शुरू कर दिया। पता चला कि युवती ने हैवी ड्रिंक की थी। वो काफी नशे में थी। नशे में वो बार-बार पुलिस के साथ उलझने लगी।
इतना ही नहीं वहां खड़े कुछ लोगों पर उसने हाथ भी उठा दिया। पहले पुलिसकर्मी युवती को समझाते रहे, वो नहीं मानी। बल्कि उसने पुलिसकर्मियों को ही अपशब्द कहना शुरू कर दिया। उनसे हाथापाई पर उतर आई। पुलिसकर्मी युवती के साथ खड़े दोनों लड़कों से पूछताछ करने लगे तो युवती बिफर गई। उसने बदत्तमीजी शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
बार-बार समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और बीच सड़क रात को नशे की हालत में अभद्रता करती रही। अंत में पुलिस तीनों लोगों को लेकर थाने आ गई। जहां उनकी गाड़ियों को पुलिस ने सीज कर दिया। दोनों लड़कों और युवती का 151 शांतिभंग की धाराओं में चालान काट दिया है।
सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि दोनों गाड़ियों को सीज किया या है। युवती और उसके दोनों साथियों का शांतिभंग में चालान किया है। युवती लिसाड़ी गेट की रहने वाली है। जबकि दोनों युवकों में से एक युवक सरधना के ही नानू का दूसरा युवक मवाना निवासी था। सभी का चालान किया गया है। युवती नशे की हालत में थी, उसके द्वारा बीच सड़क देर रात हंगामा किया गया, पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया था।


No comments:
Post a Comment