री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक के बाद सीबीएसइई के चेयरमैन-सचिव हटाए गए

विवादित ऑन स्क्रीन मार्किंग के टेंडर की जांच होगी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को बोर्ड चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटा दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, छात्रों ने ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत बोर्ड से की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। OSM सर्विस के लिए जांच कमेटी का गठन किया है।

उधर, री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और अंकों के वेरिफिकेशन के लिए मंगलवार सुबह शुरू किए गए पोर्टल पर साइबर अटैक हुआ। CBSE ने बताया कि पोर्टल पर महज 2 मिनट में 15 लाख एक्सेस हिट्स दर्ज हुईं। सिस्टम में मौजूद फाइलों तक बिना अनुमति पहुंचने के लिए एक लाख से ज्यादा कोशिशें की गईं।साइबर अटैक के बावजूद दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया। पोर्टल सोमवार से शुरू होना था।

स्टूडेंट ने बताया- OSM सिस्टम में 15 गड़बड़ियां

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली से प्रभावित 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत मंगलवार को संसद की स्थायी समिति के सामने पेश हुए। उन्होंने OSM प्रणाली के लागू होने और इसके टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी बात रखी।

सूत्रों के मुताबिक, संसद भवन एनेक्सी में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सार्थक सिद्धांत ने अपने निष्कर्ष पेश किए। उन्होंने कहा- मेरे ब्लॉग के अनुसार कम से कम 15 विसंगतियां हैं। मैं उनमें से तीन या चार प्रमुख बिंदुओं को समिति के सामने रखना चाहता हूं।

शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड से रिपोर्ट मांगी

छात्रों की आंसरशीट बदले जाने और कम नंबर के विवाद में एक्‍शन लेना शुरू हो गया है। शिक्षा मंत्रालय ने CBSE से कोएम्प्ट (COEMPT) को टेंडर देने को लेकर बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिक्षा मंत्रालय ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश का मन बना लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts