इनरव्हील क्लब के विशिष्ट पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
- आईडब्ल्यूसी यूथ विंग्स ऑफ मेरठ की अध्यक्ष पियांशु अग्रवाल की मिले तीन प्रतिष्ठित सम्मान
मेरठ। गंगानगर स्थित इन्फ्यूजन में आयोजित एक गरिमामयी सम्मान समारोह में इनरव्हील क्लब के विभिन्न क्लबों के उत्कृष्ट पदाधिकारियों को उनके वर्षभर के उत्कृष्ट कार्यों एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शोभा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन शालिनी गुप्ता एवं इनरव्हील की अन्य गणमान्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ गई।
समारोह में आईडब्ल्यूसी यूथ विंग्स ऑफ मेरठ की अध्यक्ष पियांशु अग्रवाल ने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय देते हुए तीन प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए। उन्हें बेस्ट गोल्डन प्रेसिडेंट, सुपर सपोर्टिव प्रेसिडेंट तथा बेस्ट प्रोजेक्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
क्लब की सक्रिय सदस्य शिखा अग्रवाल को उनके निरंतर सहयोग एवं समर्पण के लिए बेस्ट सपोर्टर अवॉर्ड प्रदान किया गया।क्लब की सचिव पल्लवी जैन को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता एवं कुशल कार्यशैली के लिए बेस्ट सेक्रेटरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।वित्तीय प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए राधिका मित्तल को आउटस्टैंडिंग ट्रेज़रर अवॉर्ड तथा पलकी जैन को उनकी निष्ठा एवं समर्पण के लिए "डेडिकेटेड ट्रेज़रर अवॉर्ड" प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने अपनी सफलता का श्रेय क्लब की टीम भावना, वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सदस्यों के सहयोग को दिया। कार्यक्रम उत्साह, सम्मान एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा तथा सभी पुरस्कार विजेताओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए हार्दिक बधाई दी गई।


No comments:
Post a Comment