सीएम की परीक्षा में के एल के रोहित और हर्षित कपूर ने विद्यालय को किया गौरवान्वित
मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीए की परीक्षा में सफल होकर विद्यालय को किया गौरवान्वित प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में विद्यालय के सत्र 2019-20 के पूर्व छात्र रोहित गुप्ता ने 357/600 अंक एवं हर्षित कपूर ने 164/300 अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का अपितु जनपद का नाम भी गौरवान्वित किया है। छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें इस महत्वपूर्ण सफलता तक पहुँचाया। विद्यालय के प्रबंधक वर्ग, प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर एवं समस्त शिक्षकगणों ने रोहित गुप्ता और हर्षित कपूर को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रमाण है जो आने वाली पीढ़ियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगी।



No comments:
Post a Comment