अग्निकांड पर सख्त हुए सीएम योगी

- अवैध बिल्डिंग पर चलेगा एलडीए का बुलडोजर
लखनऊ (एजेंसी)।लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब लगातर एक्शन जारी है। ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी होने के बाद अब एक्शन होगा। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद एक्शन के क्रम में अलीगंज की अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। एलडीए ने निर्माणकर्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया।

 लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27(1) के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की गई है। इस भवन को आवासीय मानचित्र पास कराकर व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। निर्माणकर्ताओं को 15 दिन के अंदर सक्षम अधिकारी के समक्ष जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश के बाद भी दो दिन में कोई असर होता न देख एलडीए ने अब सख्ती की है और बुधवार को एक और नोटिस चस्पा कर दिया।
अलीगंज के आवासीय क्षेत्र में तिमंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत रसूख पर बनाई गई थी। इसी में सोमवार को लगी भीषण आग में झुलसने व दम घुटने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख पर प्रदेश भर में खतरनाक भवनों को सील किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts