पत्नी ने रची पति  50 लाख की रंगदारी की साजिश, गोगी गैंग का लिया सहारा

 सास की हत्या और पति पर हमले की थी योजना

कारोबारी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था

नई दिल्ली। पत्नी को पति की अर्धागिनी माना जाता है। लेकिन अब यह कहावत बदलती दिखाई दे रही है। नयी दिल्ली के पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक कारोबारी की पत्नी ने सास व पति से विवाद चलतेगौगी गैंग का सराहा लेते हुए  50 लाख रुपये की रंगदारी मांग डाली। इतना ही नहीं उसका इरादा अपने पति व सास की हत्या करना था। पुलिस ने कारोबारी की पत्नी सपना जैन और गोगी गैंग से जुड़े राजत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले 50 लाख रुपये की उगाही और बाद में कारोबारी की मां की हत्या तथा कारोबारी पर हमला कराने की योजना बनाई थी।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि,14 जून को लक्ष्मी नगर के एक थोक कारोबारी को अमेरिका के नंबर से कॉल और मैसेज आए, जिसमें खुद को गोगी गैंग का सदस्य बताकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी देने वालों ने कारोबारी के घर और दुकान की तस्वीरें व लोकेशन भी भेजीं और पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई। 

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनीपत निवासी राजत को गिरफ्तार किया. उसके मोबाइल की जांच में अमेरिका में बैठे रंगदारी मांगने वाले आरोपी के अलावा कारोबारी की पत्नी सपना जैन और उसकी बहन से लगातार संपर्क के सबूत मिले।इसके बाद सपना जैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि कारोबारी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोपी महिला का आरोप था कि उसकी सास हमेशा बेटे का पक्ष लेती थी।इसी वजह से उसने अपनी बहन के दोस्त राजत के जरिए गोगी गैंग के संपर्कों का इस्तेमाल कर पहले पति से 50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और बाद में सास की हत्या तथा पति पर जानलेवा हमला कराने की साजिश रची. महिला अपने पति की गतिविधियों और आने-जाने की जानकारी भी लगातार राजत को उपलब्ध कराती थी।

डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजत पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और गोगी गैंग के कई सदस्यों के संपर्क में था। उसके मोबाइल से आरोपी महिला और गैंग से जुड़े लोगों के बीच हुई बातचीत के अहम सबूत मिले हैं। पुलिस अब अमेरिका से संचालित रंगदारी मॉड्यूल, गैंग के अन्य सदस्यों और पूरी साजिश में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts