हर घर फाइबर, हर गांव डिजिटल अभियान को गति दे रहा है बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए बीएसएनएल ने लांच किया 259 वाला प्लान निजी कंपिनयों को टक्कर देने के लिए सस्ते मोबाइल प्लान पेश किए मेरठ। निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने तैयारी कर ली है। इंटरनेट व मोबाइल कनेक्शन निजी कंपनियों के कम रेट पर बाजार में उतारा है। ग्रामीण क्षेत्र में बीएसएनएल ने पूरा फोकस किया है।
तेज गढ़ी स्थित बीएसएनएल के पश्चिम परिमंडल कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्य महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश पश्चिम परि मंडल अरुण कुमार सिंह ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट परियोजना, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बीएसएनएल की नई फाइबर योजनाओं तथा स्थानीय युवाओं एवं उद्यमियों के लिए उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की गई। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए बीएसएनएल ने मात्र 259/- प्रतिमाह का नया Rural Entry Fibre Plan लॉन्च किया गया है, जिसमें 25 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड तथा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ प्रसार भारती का WAVES प्रीमियम OTT भी निशुल्क प्रदान किया जा रहा है।
निजी आपरेटिंग कंपनियों से यह सबसे सस्ता प्लान है। 6 माह का प्लान 1449 रूपये तथा 2849 का प्लान पूरे एक साल के लिए है। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल द्वारा विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य आकर्षक फाइबर ब्रॉडबैंड योजनाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। बताया भारतनेट परियोजना के अंतर्गत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही नेटवर्क की विश्वसनीयता एवं निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों को रिंग नेटवर्क में जोड़ने का कार्य भी प्रगति पर है। इससे किसी एक दिशा में फाइबर कट होने की स्थिति में भी इंटरनेट सेवाओं को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा सकेगा। बीएसएनएल का उद्देश्य केवल इंटरनेट उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। भारतनेट उद्यमी योजना के अंतर्गत स्थानीय युवा, उद्यमी, केबल ऑपरेटर तथा इच्छुक व्यक्ति बीएसएनएल के साथ साझेदारी कर अपने क्षेत्र में FTTH सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारतनेट उद्यमी बनने के लिए सामान्यतः ₹ 1.5 लाख तक का निवेश होता है, जिसमें OLT, ONT/मोडेम, ऑप्टिकल फाइबर एवं अन्य आवश्यक उपकरण शामिल होते हैं। यदि उद्यमी समर्पण एवं मेहनत के साथ कार्य करे तथा अपने क्षेत्र में अधिकाधिक ग्राहकों को जोड़े, तो वह ₹ 20 हजार से ₹ 2 लाख प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर सकता है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम बन रही है।उन्होंने जिले के युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय व्यवसायियों तथा इच्छुक नागरिकों से अपील की कि वे बीएसएनएल के साथ जुड़कर भारतनेट उद्यमी योजना का लाभ उठाएं और अपने गांवों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में योगदान दें।
फतेह सिंह महाप्रबंधक सी एफ ए ने बताया बीएसएनएल 51 रूपये प्रीपेड सिम दे रहा है। जिसमें 2 जीबी डाटा प्रतिदिन अनलिमटेड वाइस कॉल के साथ साै एसएमएस कर सकते है। इसकी वेडिलिटी 28 दिन की है। इसके अतिरिक्त 249 वाला प्लान भी है जिसके अंतर्गत दो जीबी डाटा अनलिमटेड वाइस कॉल सौ एसएमएस 35 दिन तक कर सकते है। इसके अतिरिक्त 153 ,107,1499 वाला प्लान भी दिया जा रहा है। इस मौके पर फतेह सिंह महाप्रबंधक सी एफ ए सुषमा मिश्रा प्रधान महाप्रबंधक, सेल्स एंड मार्केटिंग, शालीन अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक, माेबाइल, पुष्पेंद्र सिंह, महाप्रबंधक, मेरठ बी ए आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment