ग्रेटर नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान
बहन से विवाद के बाद उठाया कदम , जांच में जुटी पुलिस
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की 16वीं मंजिल से कूदकर 19 वर्षीय तनिष्का तोमर ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी बहन के साथ रहती थी और 12वीं के बाद एडमिशन की तलाश में थी। बताया जा रहा है कि यह कदम बहन से हुए विवाद के बाद उठाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, करीब तीन माह पहले वह यहां आई थी और 12वीं पास करने के बाद यहां एडमिशन के लिए घूम रही थी। बताया जा रहा है कि इसका अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।दरअसल, थाना बिसरख पर सूचना प्राप्त हुई कि आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में एक युवती की 16 वीं मंजिल से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है युवती अपनी बहन के साथ यहां रहा करती थी।
बहन के साथ रह रही थी युवती
मृतका की पहचान तनिष्का तोमर पुत्री आरेन्द्र सिंह तोमर उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है युवती अपनी बहन के साथ यहां रहा करती थी। करीब तीन माह पहले वह यहां आई थी और 12वीं पास करने के बाद यहां एडमिशन के लिए घूम रही थी। बताया जा रहा है कि इसका अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बहन नाइट में जॉब करती थी और आज वह दिन में सो रही थी. उसी दौरान उसकी बहन फ्लैट से बाहर और बालकनी से छलांग लगा दी।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन मौके पर मौजूद है, अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका की पहचान तनिष्का तोमर पुत्री आरेन्द्र सिंह तोमर उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवती अपनी बहन के साथ यहां रहा करती थी।


No comments:
Post a Comment