कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या 14 हुई
- 24 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी
कोलकाता (एजेंसी)।पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गई। दुर्घटना के करीब 24 घंटे से अधिक समय के बाद बाद भी कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भी मलबे से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिसके बाद मलबे से बाहर निकाले गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
राज्य सरकार की ओर से मृतकों और घायलों की सूची जारी कर दी गई है। जान गंवाने वालों की पहचान कृष्णा चौधरी (30), रोहित चौधरी (40), राहुल चौधरी (17), चंद्रमा चौधरी (60), पप्पू रजक (40), असगर हुसैन (55), साहिल सरदार (17), घी कुमार (17), असगर हुसैन (54), साहिल सरदार (17), हसन इमाम (44), गणेश कलंदी (45), नवीन सिंह (44), स्वपन मंडल (56) के रूप में हुई है।
घायलों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ितों का विवरण जुटाने और उनकी आधिकारिक पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही सभी के बारे में जानकारी जुटा ली जाएगी। बता दें कि ताराजतला इलाके में बुधवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां एक निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा अचानक ढह गया था, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे। इस संबंध में विधानसभा में एक बयान में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।


No comments:
Post a Comment