डीपीएस में NCF के अनुसार कक्षा 9 के पाठ्यक्रम में हुए परिवर्तन पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम
मेरठ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किए गए NCF 2023 (National Curriculum Framework 2023) के तहत कक्षा 9 के नवीन पाठ्यक्रम में हुए परिवर्तनों को समझाने हेतु एक विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया तथा उप-प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को नवीन शैक्षिक ढांचे से अवगत कराना था, ताकि वे बदलती शिक्षा प्रणाली के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकें।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि NCF 2023 के अंतर्गत कक्षा 9 के पाठ्यक्रम में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं-अब शिक्षा को रटने की बजाय समझ और कौशल आधारित बनाया गया है।अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning) और प्रोजेक्ट वर्क पर विशेष बल दिया गया है। मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव करते हुए केवल लिखित परीक्षा पर निर्भरता कम की गई है।भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक शिक्षा और जीवन कौशल को पाठ्यक्रम में अधिक स्थान दिया गया है। डिजिटल साक्षरता और तकनीकी ज्ञान को भी पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है।
विद्यालय की प्रोवाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि "नई शिक्षा नीति और NCF 2023 विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करता है।"इस नए पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और आत्मनिर्भरता का विकास होगा, जो भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सहायक सिद्ध होगा।"
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे समयानुकूल तथा उपयोगी बताया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।



No comments:
Post a Comment