कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी

- पीएम मोदी के बाद राहुल ने भी किया पोस्ट
लखनऊ (एजेंसी)।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें लखनऊ के कार्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को कार्यालय में बैठे थे। उन्हें कुछ कमजोरी लगी। वे आवास पर चले गए। कुछ देर बाद अचानक वे बेहोश हो गए। आनन-फानन उन्हें शहीद पथ स्थित कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सोडियम कम होने की वजह से वह बेहोश हो गए थे।
डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि कमजोरी बनी हुई हुई है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। एहतियात के तौर पर कुछ जरूरी जांचें सुबह दोबारा कराई जाएंगी। फिर उसी आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा- अजय राय के अस्वस्थ होने की खबर मिली है। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts