विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर माधवपुरम में बैठक 

मेरठ  । विधान परिषद स्नातक चुनाव की मेरठ महानगर की बैठक माधव पुरम सेक्टर 4 में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एमएलसी स्नातक चुनाव महानगर प्रभारी डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने की व संचालन महानगर संयोजक राजकुमार मांगलिक पार्षद ने किया। 

बैठक को संबोधित करते हुए मेरठ सहारनपुर स्नातक क्षेत्र से एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने कहा की पिछली बार मेरठ महानगर में बहुत अधिक वोट बनी थी । इस बार भी कार्यकर्ता वोट बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक वोट बनाने की अपील की। 

एमएलसी स्नातक मेरठ महानगर प्रभारी डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं को स्नातक एमएलसी चुनाव की वोट बनवाने में अपनी भूमिका का सही से निर्वहन करना चाहिए। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही चुनाव में विजय श्री प्राप्त होती है। 

महानगर संयोजक राजकुमार मांगलिक ने कहा स्नातक एमएलसी चुनाव की वोट बनवाने के लिए विधानसभा स्तर पर व मंडल स्तर पर बैठकों का शीघ्र आयोजन होगा।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राकेश शर्मा, पूर्व महानगर मंत्री गौरव मलिक, पीयूष मित्तल, अंशुल गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, विनोद जाहिदपुर, प्रवीण शर्मा, विपुल गोयल, अर्पित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts