भाजपा नेता आलोक सिसोदिया अवार्ड के लिए नामित
अहमदाबाद फिल्म सिटी में मिलेगा स. वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल अवार्ड
मेरठ। भाजपा नेता आलोक सिसौदिया 23 मई को अहमदाबाद फिल्म सिटी में होने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026 के लिए नामित किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पीपलमैन डॉ. रघुराज सिंह ने आलोक सिसौदिया को अवार्ड के लिए नामित करने के साथ ही स्पेशल गेस्ट के रूप में भी आमंत्रित किया है। डॉ. रघुराज सिंह स्वयं पीपल को संरक्षित करने का कार्य कई वर्षों से कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि भाजपा नेता आलोक सिसोदिया राजनीतिक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं पर्यावरण की दिशा में "मेरे पितृ मेरा वृक्ष के" चलते आप पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए आपका योगदान रहता है। इस विषय में श्री सिसोदिया ने बताया कि पृथ्वी पर बढ़ते हुए तापमान कम करने का एकमात्र उपाय वृक्ष लगाकर पृथ्वी को संरक्षित एवं जन-जन को सुरक्षित किया जा सकता है। मेरे पितृ मेरा वृक्ष के लिए उन्होंने बताया की अपने पितरों के निमित्त तर्पण किया गया जल एक वृक्ष को संचित व सुरक्षित कर सकता है। अपने पितरों के नाम पर प्रत्येक वर्ष अगर हम मात्र एक पौधे को ही लगाकर संरक्षित कर सकें तो यह बहुत बड़ा कार्य होगा।
उन्होंने कहा की लोगों में पौधे लगाने की होड़ तो रहती है लेकिन अगले दिन से उसकी देखभाल नहीं की जाती या तो उसे पशु चर जाते हैं या बिना जल के वह सूख जाते हैं। इसी के चलते उन्होंने समाज में पितृ और वृक्ष का कार्य आरंभ किया था।
उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल अवार्ड 2026 सेरेमनी के लिये नामित एव आमंत्रण के लिए पीपलमैन डॉ. रघुराज सिंह का आभार व्यक्त किया है।


No comments:
Post a Comment