यूनिवर्सिटी क्लर्क ने गोली मारकर कर उतारा मौत के घाट
शव के पास पड़ा मिला तमंचा, एक दिन बाद था नए घर का उद्घाटन
मेरठ । थाना मेडिकल क्षेत्र के जाग्रति विहार के सैक्टर 8 में सीसीएसयू के कर्ल्क ने खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल् शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, मृतक नीरज के परिवार से पूछताछ कर रही है। वहीं फोरेंसिक टीमों ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं।
घटना शनिवार रात की है। नीरज अपने पिता पापा के साथ देवेन्द्र के मकान में किराए पर तीसरी मंजिल पर रहता था। रविवार शाम लगभग 8 बजे नीरज की लाश घर के अंदर कमरे में पड़ी मिली है। लाश के पास ही तमंचा पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि नीरज ने कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड किया है। गोली आर-पार होकर निकल गई।
मृतक नीरज के पिता चंदन प्रकाश ने बातचीत में बताया कि बेटा नीरज पहले न्यूटिमा अस्पताल गढ़ रोड में प्राइवेट जॉब करता था। पिछले लगभग एक साल से गजरौला में यूनिवर्सिटी में जॉब कर रहा था। बताया कि देवेंद्र के मकान में किराए पर रहते थे। सेक्टर तीन में अपना मकान ले लिया था। इसी मकान में हम किराए के घर से सामान की शिफ्टिंग कर रहे हैं। मकान का सारा सामान जा चुका था, केवल पंखे बचे थे जो किराए के घर से निकलकर हमारे अपने घर में जाने थे।
किराए के मकान में पंखा उतारने आया था
बताया कि रविवार को बेटा नीरज दोपहर लगभग 3 बजे यहां किराए के मकान में वो पंखे उतारने आया। उसके बाद वो घर नहीं लौटा। हम लोग शाम तक उसका इंतजार करते रहे कि वो आ जाएगा। लेकिन वो हमारे पास घर नहीं पहुंचा। हम भी अपने कामों में बिजी थे क्योंकि हमें दो दिन बाद ही नए घर का गृहप्रवेश करना है। इसलिए हमें भी ख्याल नहीं रहा।
पड़ोसियों ने बताया कि घर में खून बिखरा है
शाम लगभग 8 से 8.30 बजे के करीब हमारे पास पड़ोसियों से सूचना आई कि हमारे किराए के मकान में फर्श पर खून बिखरा है, सीढ़ियों तक खून बहकर आ रहा है। हम घबरा गए। घबराकर हम पति, पत्नी दोनों तुरंत यहां अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि कमरे में अंदर हमारा बेटा नीरज फर्श पर पड़ा है। वो पूरी तरह खून से लथपथ था। उसके पास ही तमंचा पड़ा था। मौके पर पुलिस थी जो सब जांच कर रही थी।
पत्नी से चल रहा था झगड़ा
पिता चंदन प्रकाश ने बताया कि 2013 में नीरज की शादी परतापुर मेरठ निवासी ममता से की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से दोनों में विवाद चल रहा था। पति, पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ चुका था कि मेरा बेटा उसी तनाव में रहने लगा था। दोनों के बीच तलाक लेने की बात चल रही थी। क्योंकि पत्नी ममता लगभग 6 महीने पहले अपने किसी प्रेमी के साथ घर से भागकर चली गई। तभी से वो किसी दूसरे आदमी के साथ लिवइन में रहती है। आरोप लगाया कि बहू की इन्हीं हरकतों और डिप्रेशन के कारण शायद बेटे ने ये आत्मघाती कदम उठाया हो।
पड़ोसन ने सीढ़ियों पर देखा खून
नीरज जब दोपहर में पंखा उतारने आए उसके बाद वो घर नहीं लौटे। पड़ोसियों या मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने भी नही ंसोचा कि ऊपर के फ्लोर पर क्या हो रहा है। नीरज अब तक नीचे क्यों नहीं आया जाकर देख लें। इसी मकान की सेकेंड फ्लोर पर महिला अकेली रहती है। वो यहां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। किसी काम से महिला छत की तरफ ऊपर जा रही थी तभी उसने देखा कि नीरज के घर के बाहर की सीढ़ियों पर खून बह रहा है। उसी महिला ने पड़ोसियों को मकान से खून बहने की जानकारी दी। जब पड़ोसी भी मौके पर आए तो सीढ़ियों पर खून देखकर चौंक गए। पड़ोसियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। साथ ही नीरज के माता, पिता को इसकी जानकारी दी। नीरज के मम्मी-पापा अपने नए घर सेक्टर तीन जागृति बिहार से तुरंत सेक्टर 8 के इस पुराने घर में पहुंचे।जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरा खोला तो देखा अंदर खून से लथपथ नीरज की लाश जमीन पर पड़ी थी। सिर में गोली मारने का निशान था और पास ही तमंचा भी मिला है।
बोली अधिकारी
वहीं पूरे मामले में सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


No comments:
Post a Comment