कैंपस एक्टिववियर ने अपनी नई ब्राण्ड पहचान पेश की
मेरठ : भारत के अग्रणी स्पोर्ट्स और एथलीज़र ब्राण्ड्स में शामिल कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड ने अपनी वार्षिक डिस्ट्रीब्यूटर्स मीट शूकेस 2026 के दौरान ब्राण्ड की नई पहचान पेश की। यह बदलाव केवल लोगो या डिज़ाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि कैंपस की विकास यात्रा के अगले चरण का संकेत है। नई पहचान कैंपस को ऐसे ब्राण्ड के रूप में सामने लाती है जो आज की युवा पीढ़ी की सोच, उसकी जीवनशैली और आत्मअभिव्यक्ति से गहराई से जुड़ा हुआ है।
इस अवसर पर कैंपस एक्टिववियर के होल टाइम डायरेक्टर और सीईओ निखिल अग्रवाल ने कहा यह बदलाव हमारी ब्राण्ड यात्रा के अगले चरण की शुरुआत है। यह आज की उस पीढ़ी को दर्शाता है जो अपनी पहचान को महत्व देती है, संस्कृति से प्रेरणा लेती है और लगातार आगे बढ़ते हुए सफलता को अपने तरीके से परिभाषित करती है। हमारी नई पहचान इसी सोच को केंद्र में रखती है। साथ ही यह कैंपस को ऐसे ब्राण्ड के रूप में और मजबूत बनाती है जो आज के उपभोक्ताओं की आकांक्षाओं, पसंद और उनकी रोजमर्रा की जीवनशैली से गहराई से जुड़ा हुआ है।
16 से 18 मई तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में डिस्ट्रीब्यूटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और कंपनी के प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नेतृत्व संवाद, गौतम गंभीर के साथ विशेष चर्चा, डिस्ट्रीब्यूटर शोकेस, प्रोडक्ट एक्सपीरियंस, फैशन प्रस्तुति, भव्य संध्या और सुहाना सेठी द्वारा संचालित इन्फ्लुएंसर आधारित एंगेजमेंट गतिविधियाँ प्रमुख आकर्षण रहीं।
नई पहचान का अनावरण कैंपस की वार्षिक डिस्ट्रीब्यूटर्स मीट ‘शूकेस 2026’ के दौरान किया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में देशभर से 300 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर्स शामिल हुए। यह कार्यक्रम कंपनी के सबसे बड़े पार्टनर एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक रहा, जिसने देशव्यापी डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को मजबूत बनाने के प्रति कैंपस की प्रतिबद्धता को दोहराया। पिछले दो दशकों में इस नेटवर्क ने ब्राण्ड की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ और मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने पार्टनर्स और रिटेल इकोसिस्टम के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। कंपनी नेतृत्व ने डिस्ट्रीब्यूटर्स और अन्य हितधारकों के साथ विस्तार से बातचीत की और नवाचार, तेज़ी से बदलती उपभोक्ता जरूरतों को समझने तथा उपभोक्ता केंद्रित सोच पर अपने फोकस को दोहराया। आधुनिक तकनीक, बदलती जीवनशैली और डिज़ाइन आधारित उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ कैंपस युवा भारत के भरोसेमंद लाइफस्टाइल साथी के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है।


No comments:
Post a Comment