के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के सीनियर विंग इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन
डॉ. विजय कुमार सिंह व मेघा गोस्वामी ने सौपी नई छात्र परिषद को कमान
मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को सीनियर विंग इन्पवेस्टिचर सेरमनी का आयोजन किया गया। इन्वेस्टिचर सेरेमनी लीड ए न्यू अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।
जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना का विकास करना था।
मुख्य अतिथि डीएम, मेरठ, डॉ. विजय कुमार सिंह का विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, विशिष्ट अतिथि मेघा गा स्वामी का डायरेक्टर हरनीत खुराना एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने स्वागत किया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरंभ हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा मार्च-पास्ट ने वातावरण काे उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों काे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य ने बैज पहनाए। नवनिर्वाचित छात्र परिषद में सम्मिलित- हेड बॉय अश्मित अग्रवाल, हेड गर्ल अनुष्का दलाल, कल्चरल हेड आराध्या सिंघल, कल्चरल हेड नव्या अग्रवाल, कल्चरल हेड नव्या जौहरी, अर्नव नरूला, स्पोर्ट्स कैप्टन युविका जैन, टेक हेड ईशान बंसल, टेक हेड अविका सिंघल ने अपनी समस्त टीम के साथ अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन भाषण में विद्यार्थियों काे अनुशासन, समर्पण, सेवा,नेतृत्व जैसे गुणाें काे अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद को सभी सदस्यों काे शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।राष्टंगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।


No comments:
Post a Comment