एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते बिचौलिया रंगे हाथ गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक बिचौलिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव गर्ग के रूप में हुई है। आरोप है कि वह वर्ष 2023 बैच के दरोगा वैभव के इशारे पर पीड़िता फरहीन से रिश्वत की रकम वसूलने आया था।पीड़िता की शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने पहले से जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपी गौरव गर्ग ने दरोगा के नाम पर पैसे लिए, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को टीपी नगर थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।वहीं मामले में आरोपी दरोगा वैभव की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एंटी करप्शन टीम यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की इस पूरी प्रक्रिया में उनकी कितनी संलिप्तता थी।


No comments:
Post a Comment