दिल्ली के विवेक विहार में एसी में ब्लास्ट  से बिल्डिंग में आग लगने से 9 की मौत 

 आग के कारण लोग झुलसे ,गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया 

 नयी दिल्ली।  दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में रविवार को एसी में ब्लास्ट होने के बाद 6 मजिंल  बिल्ड़िग में भीषण आग लग गयी।मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने 9 शव को बरामद कर लिया है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।  हादसे की जानकारी मिलते ही शाहदरा  डिस्ट्रक्ट के डीसीपी  राजेन्द्र प्रसाद मीणा भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया है चार मंजिग बिल्ड़िग में आग लग गयी है। दूसरी मंजिल में रहे रहे 9 के शव अब तक बरामद हो गये है। अन्य की तलाश जारी है। 

 स्थानीय निवासी रोहित ने बताया एसी में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी है। करीब 12 से 15 लोगों को बचा लिया गया है। चार से पांच लाेग अभी लापता बताए जा रहे है। आग सुबह 3बजकर 13 मिनट पर लगी। दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़िया तड़के तीन बजकर 35 मिनट पर पहुंची।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग इमारत के एक फ्लैट में लगी, जो देखते ही देखते अन्य हिस्सों में फैल गई।  धुएं और लपटों के कारण इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया  9 शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. दमकल कर्मियों के साथ-साथ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और इमारत के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है। राहत और बचाव कार्य के दौरान कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कुछ घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts