आशा के भुगतान व चयन को लेकर बैठक् का आयोजन 

  मेरठ। शुक्रवार को  सीएमओ ऑफिस  में बीसीपीएम/सीसीपीएम एवं इंचार्ज बीसीपीएम की आशा भुगतान व आशा चयन को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया की अध्यक्षता एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डा पूजा शर्मा के संचालन में  आयोजित की गई ।

इस बैठक में आशा भुगतान की ग्रेडिंग पर विस्तार से जानकारी दी गई एवं आशा भुगतान के मदों  व गाइडलाइन पर जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा समस्त बीसीपीएम को निर्देशित किया कि नवीन आशाओं का चयन 19 मई से पूर्व किया जाना सुनिश्चित करें। अगर शत प्रतिशत नवीन आशाओं का चयन नहीं किया जाता है तो बीसीपीएम व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को 19 तारीख को स्पष्टीकरण देना हुआ कि किन कारणों से आशाओं का चयन नहीं किया गया है । इस बैठक में डीटीओ , डीसीपीएम, डीयूएचसी, एफपीएलएमआईएस,डीएमएचसी, एफ एल सी एनसीडी सेल, डीटीओ आफिस से लेखाकार, डी एस टी एस  के द्वारा प्रतिभाग किया और आशाओं के विभिन्न मदों की जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts