प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा पर एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने छोड़ा कारों का काफिला

ई-रिक्शा से  बैठक में भाग लेने के लिए  पहुँचे विकास भवन

मेरठ।पीएम मोदी  की प्रेरणादायी अपील को जनसंदेश में परिवर्तित करते हुए सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) धमेन्द्र भारद्वाज  बुधवार को  अपने आवास से विकास भवन में आयोजित विधायी समाधान एवं अधिकार समिति की बैठक में कारों का काफिला छोड़कर ई-रिक्शा से पहुँचे।

एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि आज के समय में ईंधन बचत, विदेशी मुद्रा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए संदेश को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं आगे बढ़कर ऐसे प्रयास करें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण तैयार होगा तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।इस अवसर पर सदस्या विधान परिषद वन्दना वर्मा , सदस्य विधान परिषद  संतोष सिंह जी एवं सदस्य विधान परिषद  विजय शिवहरे  भी उपस्थित रहे।एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज की इस पहल को आमजन एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा सराहनीय बताते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश माना गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts