डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक संपन्न

किसानों की शिकायतें सुनी गईं, यूरिया उपलब्धता पर चर्चा

 मेरठ । बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।

बैठक में किसानों को पिछले माह की कुल 76 शिकायतें पढ़कर सुनाई गईं। जिलाधिकारी ने इनमें से कई शिकायतों की गुणवत्तापरक रिपोर्ट न होने पर संबंधित विभागों को वापस कर दिया और तत्काल उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।किसानों द्वारा कुल 62 नई शिकायतें दर्ज कराई गईं। इन सभी शिकायतों को जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है ताकि उनका समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में 2700 मीट्रिक टन यूरिया की तीन रैक आज पहुंच रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि गन्ना और सहकारिता समिति की सभी समितियों को दो दिनों के भीतर यूरिया उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी किसानों को उनकी शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts