बागपत के जिला आपूर्ति अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
मेरठ के विजलेंस टीम ने की कार्रवाही ,राशन डीलर से कमीशन मांग रहे थे
एआरओ को हापुड़ से किया गिरफ्तार
मेरठ/बागपत । भ्रष्टचार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मेरठ की विजलेंस टीम ने बागपत के जिला आपूर्ति अधिकारी को चालीस हजार रिश्वते लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है व राशन डीलर से कमीशन मांग रहे थे।डीएसओ के खिलाफ बागपत के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही डीएसओ की गिरफ्तार से विभाग में हडकंप मच गया है।
सिंघावली अहीर के बुढ़सैनी गांव के नरेंद्र कुमार की सरकारी राशन की दुकान है। उन्होंने 4 दिन पहले विजिलेंस टीम से डीएसओ अनूप तिवारी की शिकायत की। आरोप लगाया कि डीएसओ अनूप तिवारी राशन बांटने पर कमीशन मांग रहे हैं।लगातार 4 महीनों से दबाव बना रहे हैं। कमीशन न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दे रहे हैं। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि RFO (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी) योगेंद्र कुमार को पहले उसने 10 हजार रुपए दे चुका है। योगेंद्र सिंह के जरिए ही डीएसओ अनूप नरेंद्र से रिश्वत मांग रहे थे। इस बात की जानकारी नरेन्द्र विजलेंस विभाग को दी। जानकारी पुख्ता होने के बाद विजलेंस टीम ने जाल बिछाया ।
विजिलेंस की टीम ने ऑफिस को घेरा शुक्रवार की सुबह 10 बजे से विजिलेंस की 5 सदस्यीय टीम एक्टिव हो गई। डीएसओ ऑफिस के चारो ओर विजिलेंस के लोग लग गए। टीम लगातार नरेंद्र के संपर्क में बनी रही। करीब 2:15 बजे नरेंद्र डीएसओ ऑफिस पहुंचा। उसके साथ विजिलेंस टीम का एक ऑफिसर भी था।
नरेंद्र ने जैसे ही अनूप तिवारी को 40 हजार रुपए दिए। टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्हें ऑफिस से सीधे कोतवाली ले गए, जहां मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गयी। इस बीच एआरओ योगेंद्र सिंह मौके से फरार हो गए। टीम ने शाम के साढ़े 5 बजे उन्हें हापुड़े से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें भी कोतवाली ले आई, जहां उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी रिश्वत मांगने का आरोप लगा था डीएसओ अनूप तिवारी 2 साल से बागपत में तैनात हैं। इससे पहले वह जालौन में थे। साल 2024 में गैस एजेंसी संचालकों ने इनके खिलाफ हड़ताल की थी और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
राशन डीलर नरेंद्र ने कहा- मुझ पर बहुत दबाव बनाया, तो मैंने रिश्वत देने की हामी भर दी। बाद में विजिलेंस से शिकायत की। नरेन्द्र का कहना था कि उसकी पुरानी का राशन डीलर हूं।जो राशन बांटता हूं, उस पर डीएसओ साहब कमीशन मांगते हैं। 25 रुपए प्रति क्विंटल का। मुझसे उन्होंने कहा कि भाई, 5-6 महीने से ज्यादा हो गए हैं, 30-40 हजार रुपए कम से कम मुझे लाकर दो।


No comments:
Post a Comment