2 दिवसीय  इंडियन बैंक द्वारा मेरठ में 'एसेट फेयर-2026' का आयोजन 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड की प्राइम संपत्तियों को खरीदने का सुनहरा अवसर

244 संपत्तियों (अनुमानित कीमत ₹115 करोड़ किया बैंक ने प्रदर्शित 

मेरठ।इंडियन बैंक के मेरठ क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय के तत्वावधान में मेरठ अंचल कार्यालय के द्वारा दो दिवसीय असेट फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय मेले का शुभारंभ शनिवार को मेडा के उपाध्यक्ष  संजय कुमार मीणा के द्वारा किया गया,  एसेट फेयर रविवार तक जारी रहेगा। ।

 मेले का मुख्य उद्देश्य बैंक की लगभग 244 संपत्तियों (अनुमानित कीमत ₹115 करोड़) को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना है जो बैंक के पास बंधक हैं और अब बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मेरठ क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय को इस महत्वपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में स्थित प्राइम लोकेशन्स की संपत्तियों का एक ही छत के नीचे प्रदर्शन किया जा रहा है। बैंक के माध्यम से संपत्ति खरीदने की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः कानूनी और पारदर्शी है, जो खरीदारों को विवाद-मुक्त संपत्ति सुनिश्चित करती है। मेले में आने वाले ग्राहकों के लिए मौके पर ही ऋण परामर्श और आकर्षक ब्याज दरों पर वित्तीय सहायता की सुविधा भी उपलब्ध है। बैंक के विशेषज्ञ अधिकारी संपत्तियों के तकनीकी और कानूनी पहलुओं की जानकारी देने के लिए मौजूद हैं। 



मेले के दौरान मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे पारदर्शी तरीके से संपत्ति खरीदने का यह अवसर निवेश के इच्छुक नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर बैंक के प्रधान कार्यालय से पधारे महाप्रबंधक  नरेश चंद्र नेहरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाप्रबंधक नेहरा ने अपने संबोधन में कहा, "हमारा उद्देश्य ग्राहकों को न केवल संपत्ति उपलब्ध कराना है, बल्कि एक सुरक्षित और विवाद-मुक्त निवेश का अनुभव देना भी है। प्रधान कार्यालय इस आयोजन की सफलता को लेकर अत्यंत उत्साहित है।। बैंक ने सभी शहरवासियों और निवेशकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। 

मेरठ के क्षेत्र महाप्रबंधक राम स्वरूप सरकार ने इस अवसर पर कहा, "एसेट फेयर-2026 के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हम आम जनता और निवेशकों को सुरक्षित और लाभकारी निवेश के विकल्प प्रदान करें। यह उन लोगों के लिए एक श्रेष्ठ मंच है जो बाजार मूल्य पर बेहतरीन संपत्ति की तलाश में हैं।" इस विशेष कार्यक्रम में मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा, इंडियन बैंक प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक  नरेश चंद्र नेहरा, मेरठ के क्षेत्र महाप्रबंधक राम स्वरूप सरकार, उप महाप्रबंधक  नरेंद्र कुमार, इंडियन बैंक अंचल प्रबंधक संतोष कुमार भगत, विभिन्न शाखाओं से आए शाखा प्रबंधक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts