सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने खुर्शीद आलम से की मुलाकात
मेरठ। सेंट्रल मार्किट शास्त्री नगर मेरठ के पीड़ित व्यापारियों ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत सरकार के पूर्व विदेश और कानून मंत्री सलमान खुर्शीद से उनके सिल्वर आर्क अपार्टमेंट फिरोजशाह रोड़ स्थित कार्यालय पर मुलाकात की।
सुदीप जैन ने प्रकरण की व्यावहारिक और वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। एडवोकेट राहुल मलिक और एडवोकेट भविष्य मखीजा ने शुरू से लेकर अब तक की पूरी कानूनी कार्यवाही की जानकारी दी। सेंट्रल मार्किट संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह और स्वाति फर्निशिंग के दिनेश गुप्ता ने कहा कि अभी तक उनके पक्ष को सुना ही नहीं गया।सलमान खुर्शीद ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और हर स्तर पर मदद का भरोसा दिया।आल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक शिबली मंजूर ने कहा कि किसी भी तरह व्यापारियों को राहत मिलनी चाहिए।इस अवसर पर इशांक सहदेव, मिन्हाज रिजवी, दिलराज, परवेज अली, अनवर हुसैन आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment