Friday, 10 April 2026

रैंप पर छाया सृजन का जादू


 


रैंप पर छाया सृजन का जादू

 ‘डिज़ाइन कैसल 2026’ में दिखा स्टाइल, आत्मविश्वास और नवाचार का अद्भुत संगम*

मेरठः कैमरों की चकाचौंध और फैशन का जलवा जब रैंप पर एक साथ उतरता है तो मेरठ की पहचान बनकर “डिज़ाइन कैसल” कहलाता है। मेरठ की अकादमिक पहचान बन चुका स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के 'सत्यजीत रे प्रेक्षागृह' में विश्वविद्यालय के फैशन एवं टेक्सटाइल डिज़ाइन विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक फैशन शो “डिज़ाइन कैसल 2026” के भव्य आयोजन के मौके पर ग्लैमर और क्रिएटिविटी का कुछ ऐसा ही मेल अकादमिक दुनिया से हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेता ऋषि भूटानी, डॉ. रिजुल सिंह, मिस यूनिवर्स हिमाचल प्रदेश 2025, कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज, डीन प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा, एडिशनल प्रो-वीसी डॉ. मुनीश सी. रेड्डी कुलसचिव ग्रुप कैपटन एम याकूब(सेनि.) रजिस्ट्रार (ओएंड ओ)डॉ. सैयद ज़फ़र हुसैन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सरताज अहमद एवं शो समन्वयक डॉ. नेहा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। वहीं डिज़ाइन कैसल-2026 में निर्णायक मंडल में सेलिब्रिटी मॉडल निशा मौर्य, सेलिब्रिटी एकता अखौरी और फैशन फोटोग्राफर रोनी कौल शामिल रहे।

 “अल्केमी ऑफ टोन्स” थीम पर आधारित इस बार के डिजाइन कैसल-2026 में रंगों, टेक्सचर और सिलुएट्स का ऐसा संगम प्रस्तुत हुआ, जिसने रैंप को जीवंत कैनवास में बदल दिया। मायानगरी मुंबई, देश का दिल दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा से आए मॉडलों ने अपने आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति से माहौल को ऊर्जा और ग्लैमर से भर दिया।“डिज़ाइन कैसल 2026” का यह आयोजन स्टाइल, कला और नवाचार के भव्य उत्सव के रूप में सामने आया।



इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि भूटानी ने कहा की “स्टाइल वहीं से शुरू होता हैजहाँ आत्मविश्वास शब्दों से ज्यादा बोलता है।” साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, फिटनेस, प्रभावी व्यक्तित्व और डिजिटल सक्रियता के महत्व को समझाते हुए कहा कि रैंप वॉक, अभिव्यक्ति और मंच उपस्थिति में निपुणता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। तो इसी क्रम में मिस यूनिवर्स हिमाचल प्रदेश 2025, डॉ. रिजुल सिंह ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि “बड़े सपने देखो, धैर्य रखो और अपने जुनून को अपनी पहचान बनने दो।” साथ ही उन्होंने फैशन जगत में सफलता के लिए धैर्य, दृढ़ता और संचार कौशल को आवश्यक बताया।

कुलपति प्रो. (डॉ.) पी.के. शर्मा ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच विविध संस्कृतियों का अद्भुत संगम है, जो रचनात्मकता के माध्यम से एकता का संदेश देता है।

वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने भारतीय संस्कृति और फैशन के गहरे संबंध पर प्रकाश डालते हुए इसे उभरता हुआ सशक्त क्षेत्र बताया।

ललित कला संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा ने जानकारी दी कि शो में ‘एक्ला एलीगांते’, ‘इमर्ज’, ‘लक्स रॉयल’, ‘ओपस रीगल’ और ‘रसांतरण’ सहित कुल 10 भव्य राउंड आयोजित किए गए, जिनमें हर प्रस्तुति ने अपनी अलग कहानी बयां की। डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त फाइन आर्ट्स कॉलेज की वार्शिक पत्रिका का विमोचन भी इस शो के प्रमुख आकर्षणों में रहा।

शो की समन्वयक डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि इस शो में ‘बेस्ट सरफेस ऑर्नामेंटेशन (रसांतरण)’ में अलीमा, अमन, वर्षा, राहुल, हिमांशी और अजमा विजेता रहे। तो ‘बेस्ट कमर्शियल कलेक्शन (फीनिक्स: ऐशेज टू ऑरा)’ में मुस्कान शर्मा, राशि चौहान, अनमता, तनु गुप्ता, विशाखा बाना, प्रीति, अल्फिया मिर्ज़ा, सलोनी, शीतल, कनिका शर्मा और मानवी ने बाज़ी मारी। इसी कड़ी में ‘बेस्ट गारमेंट कंस्ट्रक्शन (ओपस रीगल)’ में याशिका चावला, जानवी बाना, मेघा, आराधना कपासिया और जान्शिका विजेता बने। प्रतिष्ठित ‘बेस्ट डिज़ाइन कलेक्शन डीसी 2026 ट्रॉफी’ अदीबा सैफी, साहिल पंवार, सलीम, नंदिनी सिंह, सलोनी, वाणी शर्मा, संध्या, मधु, सलीशा चौधरी और याशिका को प्रदान की गई। विशेष पुरस्कारों में ‘मॉडल ऑफ द ईयर (महिला)’ का खिताब कुमुद, ‘मॉडल ऑफ द ईयर (पुरुष)’ का खिताब दीपांशु, ‘बेस्ट पैंथर वॉक’ का पुरस्कार दानिश, ‘ट्विंकलिंग टोज़’ का सम्मान अवधी तथा ‘हैंडसम हंक’ का खिताब प्रिंस को दिया गया।

बता दें कि इस शो का संचालन कोरियोग्राफर कपिल गौहरी एवं स्टेज मैनेजर अर्चित शर्मा के मार्गदर्शन में वर्षा राज के द्वारा हुआ।

इस दौरान प्रो. भावना ग्रोवर, नरेश थपलियाल, इं. आकाश भटनागर, रॉबिन छाबड़ा, अदिति कुमार, डॉ. गौरव एस शिशोदिया, गुरमीत सिंह चुघ, स्वामी लायलपुर एम्पोरियम आदि विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों एवं विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment