सर्वोदय संघर्ष मोर्चा सरकार तक जनता की मांग पहुंचाएगा
मेरठ। सर्वोदय मंडल मेरठ की एक बैठक गांधी आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में शहर में एक साझे मंच पर लम्बे समय से चल रहे विचार विमर्श को दृष्टिगत रखते हुए मंच का नाम "सर्वोदय संघर्ष मोर्चा "रखने पर सर्वसम्मति से राय बनी।
मोर्चे का मुख्य उद्देश्य पब्लिक स्कूलों द्वारा बेतहाशा फीस वृद्धि, अनावश्यक ड्रेस चेंज, कोर्स चेंज आदि द्वारा अभिभावकों के शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाना, पश्चिमी उत्तरप्रदेश में AIIMS की स्थापना,केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, IIT की स्थापना एवं हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतु अधिवक्ताओं के आंदोलन में सहयोग आदि मुख्य विषय पर संघर्ष करना एवं इन अवश्यकताओं हेतु आम जनमानस में एक जागरूकता हेतु कार्य करना एवं जनप्रतिनिधियों और सरकार तक यह मांग पहुँचाना होगा।
बैठक में 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती एवं 17 अप्रैल युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती को दृष्टिगत रखते हुए गाँधी आश्रम पर एक साझा कार्यक्रम दिनांक 12 अप्रैल दिन रविवार को आयोजित किए जाने पर सहमति बनी।बैठक की अध्यक्षता डॉ प्रभात रॉय ने की और संचालन दीपक पंवार ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से श्री अजय मोहन शर्मा जी सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक, श्री रोहित जाखड़,श्रीमती अचला सिंह जी, श्री जयपाल राठौर जी, श्री अजय कुमार,डॉक्टर दुर्वेश पुंडीर, शुभम उपाध्याय, आदेश प्रधान,अनुज भड़ाना,श्री प्रतीक जैन, राहुल पुनिया एवं डॉ स्नेहवीर पुंडीर आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment