नगंलाशुगर मिल बनी विजेता
फाइनल मुकाबले में मवाना मिल को 3 विकेट से हरा कर ट्राफी पर किया कब्जा
मेरठ। माछरा स्थित हनी क्रिकेट ग्राउंड में मवाना शुगर मिल व नंगलामल शुगर मिल के बीच फाइनल मैच खेला गया ,जिसमें नंगलामल शुगर मिल ने मवाना मिल को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मवाना शुगर मिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए। 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए, जिसमें सनत त्यागी ने 46 रन व शिवांश ने 24 रन बनाए। वही गेंदबाजी में नंगलामल की तरफ से अरुण ने 3 विकेट व वैभव ने 2 विकेट लिए। वही बल्लेबाजी करने उतरी नंगलामल शुगर मिल ने 16.5 ओवर में 7 विकेट पर 129 रन बनाए जीत हासिल की। जिसमें अरुण ने 36 रन व नरेश ने 32 रन बनाए। मवाना शुगर मिल की तरफ से बोलिंग में सनत त्यागी व फरहान ने 2-2 विकेट लिए। कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि मैन ऑफ द मैच अरुण कुमार को मुख्य अतिथि वाई डी शर्मा व संजय चौधरी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हनी काजला, रविंद्र काजला, हर्षित एच आर हर्षित,हरिओम आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment