Friday, 10 April 2026

चार माह तक पिता बेटी के शव के साथ सोता रहा



चार माह तक पिता बेटी के शव के साथ सोता रहा

देहरादून से वापस आने पर हुआ खुलासा

मेरठ। थाना सदर बाजार में एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है जब पिता अपनी बेटी के शव के साथ चार माह तक सोता रहा।बाद में बेटी के शव कमरे छोड़कर देहरादून भाग गया। मामले का खुलासा शुक्रवार की रात को हुआ जब एक रिश्तेदार ने पिता को बेगम पुल पर चाय की दुकान देख कर बेटी के बारे में पूछा।फिलहाल पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।



 यूपी बोर्ड ऑफिस से रिटायर्ड भानु विश्वास तेली मोहल्ले  में अपनी बेटी प्रियंका के साथ रहते थे।वह सदर बाजार में स्थित मॉर्डन स्कूल में टीचर थी। कुछ समय बाद उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था। भानु भी दिखाई देना बंद कर दिया था। शुक्रवार को भानु के रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने भानु को एक चाय की दुकान पर देखा तो उसने प्रियंका के बारे में पूछा तो भानु से पूछा उसने कहा देहरादून ने है वह बीमार है। तभी वह लेकर उसके मकान पर लेकर आया तो जैसी ही वह मकान पर आया तो वहां से बदबू आ रही थी। तभी उसे शक हुआ तो दरवाजे को खोला गया ।वह हैरान हो गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पलिस मौके पर पहुंची। अंदर एक लड़की का कंकाल मिला । काफी सख्या में परफ्यूम की बोतल मिली।

शुरुआती जानकारी के अनुसार लड़की की मौत सितंबर में दुर्गा पूजा के दौरान हुई थी।पिता अपनी बेटी के शव के साथ सोता रहा किसी को पता न चले कमरे में सेंट का स्प्रे करता था । पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।


No comments:

Post a Comment