राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मुलन कार्यक्रम के तहत स्टॉफ को दिया प्रशिक्षण
मेरठ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में डॉक्टर विपुल कुमार जिला क्षयरोग अधिकारी की अध्यक्षता में एचएलएफपीपीटी के प्रोजेक्ट सशक्ति के द्वारा राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम मेरठ के स्टाफ को QR कोड का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में सर्वप्रथम जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. विपुल कुमार ने 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंडिकेटर पर समीक्षा की और 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के द्वारा एक्स-रे करने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है अभियान में लगाए जा रहे शिविरों में हैंडहेल्ड एक्स-रे के साथ-साथ व्यक्ति की टीबी एचआईवी और हीमोग्लोबिन शुगर बीएमआई की भी जांच की जा रही है। वहां पर NTEP स्टाफ को अपने कार्यक्षेत्र के सभी होटल ढाबों के कर्मचारी की टीबी स्क्रीनिंग कराई जाए और सभी टीबी रोगियों की आभा आईडी भी बनाई जानी है।
प्रशिक्षण में बताया गया कि टीबी की जांच के लिए आए हुए व्यक्ति का बलगम का क्वालिटी सैंपल लेकर जांच QR कोड के माध्यम से की जानी है। कार्यशाला में आए हुए प्रतिभागी सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, सीनियर ट्यूबरक्लोसिस लैबोरेट्री सुपरवाइजर, लैब टेक्नीशियन को जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा क्यू आर कोड के बारे में ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया व क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के सभी इंडिकेटर को समय से पूर्ण करने के लिए भी आदेशित किया गया। पब्लिक और प्राइवेट से इलाज ले रहे सभी टीबी मरीजों का हेल्थ एक्शन समय से पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा यह भी आदेशित किया गया कि किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रचार प्रसार की अहम भूमिका है इसलिए आप सभी प्रतिदिन अपने-अपने कार्य क्षेत्र में टीबी के प्रति जन समुदाय को जोड़कर टीबी जागरूकता के लिए गतिविधियां करें जिसमें जन भागीदारी भी अति आवश्यक है। जैसे समुदाय स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों का उद्घाटन गणमान्य व्यक्ति जैसे ग्राम प्रधान पार्षद सभासद या किसी भी धर्म के धर्म गुरुओं द्वारा किया जाए जिससे कि जन समुदाय का टीबी के प्रति जुड़ाव बने प्रचार प्रसार गतिविधियों की राज्य स्तर पर भी प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। जिसके लिए जनपद स्तर पर सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाए गए हैं जैसे फेसबुक अकाउंट ट्विटर अकाउंट जिन पर प्रतिदिन की जाने वाली गतिविधियां अपलोड की जाती हैं और राज्य स्तर पर भी शेयर की जाती है।
कार्यशाला में जनपद स्तरीय कोऑर्डिनेटर जिला समन्वय नेहा सक्सैना, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम, जिला टीबीएचआईवी कोऑर्डिनेटर पविंदर यादव ,जिला सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अजय सक्सेना ,जिला सीनियर ट्यूबरक्लोसिस लैबोरेट्री सुपरवाइजर दीपक यादव,एचएलएफपीपीटी के ट्रेनर चंद्र कुमार सिंह,डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह के सहयोग से प्रशिक्षण का सफल आयोजन संपन्न हुआ ।

No comments:
Post a Comment