बी.एस.के मॉडल स्कूल कंकरखेड़ा में नए सत्र का खुशहाल एवं भव्य आगाज
मेरठ ।मेरठ कैंट स्थित बी.एस.के मॉडल जूनियर हाई स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की धूमधाम से शुरुआत हुई। आज सुबह स्कूल परिसर में हवन-पूजन के साथ नए सत्र के पठन-पाठन की शुरुआत के लिए नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर, फूलों की बरसात, चॉकलेट बांटकर, गुब्बारे भेंटकर और गले लगाकर बेहद प्यार से स्वागत किया गया।
स्कूल के पहले दिन में असप्रीत कौर, देवांश सिंह, रिजा, मौ० आतिफ, पार्थ सिंह, यश, वरदान, अभियांश, हार्दिक, रिद्धि शर्मा, सोनिया, शौर्य सिंह, विहान अरोरा, अव्यान, अयांश सिंह, नित्या गोस्वामी, अवीर सिंह आदि ने अपने टीचर्स श्रीमती नीतू सिंह, श्वेता, सपनप्रीत के साथ उत्साहपूर्ण विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जिसने बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक बिखेर दी।
स्कूल प्रबंधक, सुखविंदर सिंह ने बताया कि नए सत्र के लिए कक्षाएं, टाईम टेबल, ट्रांसपोर्ट और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हैं, ताकि पहले दिन से ही पढ़ाई और खेल-मस्ती सुचारु रूप से शुरू हो जाए। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चों को समय पर नियमित स्कूल भेजें और होमवर्क में उनकी मदद करें, ताकि वे खुशी से पढ़ें-खेलें एवं साल भर अच्छे नतीजे लाएं तथा अपने स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन कर सकें।
स्कूल निदेशक डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने सभी अभिभावकों को उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि इस सत्र में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, नृत्य-संगीत, चित्रकला, कहानी सुनाना, रंग भरना और मजेदार प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, ताकि बच्चे अपनी कला-कौशल दिखा सकें। उन्होंने कहा कि स्कूल का लक्ष्य सिर्फ किताबी पढ़ाई नहीं, बल्कि बच्चों का खेलना-कूदना, दोस्ती निभाना और बड़ा होना सब कुछ सुनिश्चित करना है। नए सत्र में डिजिटल क्लासरूम और स्वास्थ्य जांच शिविर भी शुरू होंगे।


No comments:
Post a Comment