Wednesday, 8 April 2026

ईरान में फंसे भारतीयों के लिए नया अलर्ट जारी



  ईरान में फंसे भारतीयों के लिए नया अलर्ट जारी

 दूतावास ने दी तुरंत देश छोड़ने की सलाह
नई दिल्ली (एजेंसी)पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से ईरान छोड़ने की सलाह दी है।
भारत ने बुधवार को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए ताजा एडवाइजरी जारी की। ईरान में भारतीय दूतावास ने साफ कहा है कि सभी भारतीय नागरिक जितनी जल्दी हो सके देश छोड़ दें। दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे केवल सुझाए गए सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें।
दूतावास ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना उसकी अनुमति और समन्वय के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करें। यानी नागरिकों को हर कदम पर दूतावास के संपर्क में रहकर ही यात्रा करनी होगी। इस एडवाइजरी के साथ दूतावास ने कई इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर भारतीय तुरंत मदद ले सकें।
इससे पहले मंगलवार शाम को भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहने की सलाह दी थी। यह एडवाइजरी उस समय आई थी जब हालात बेहद तनावपूर्ण थे और हमले तेज होने की आशंका जताई जा रही थी।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जब 28 फरवरी को संघर्ष शुरू हुआ था, तब ईरान में करीब 9,000 भारतीय मौजूद थे। इनमें छात्र, कामगार और अन्य पेशेवर शामिल थे।

No comments:

Post a Comment