रिटायर्ड साइंटिस्ट से 17 लाख की ठगी, अब पीड़ित को मिल रही धमकी

 मेरठ। सेवानिवृत्त कृषि विज्ञानी से बीएसएनएल और अन्य विभागों में ठेकेदारी के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपित कई बार पीड़ित को धमकी दे चुके हैं। पीड़ित पूर्व कृषि विज्ञानी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में फेज-दो निवासी डा. योगेंद्र सिंह कृषि अनुसंधान विभाग में कृषि विज्ञानी थे। सेवानिवृत्त के बाद फिलहाल वह घर पर हैं। डा. योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका परिचित अंबरीश काकरान उर्फ अप्पू निवासी पल्लवपुरम एन पाकेट फेज-दो वर्ष 2016 में बीएसएनएल और अन्य विभाग में ठेकेदारी करता था।

आरोप लगायसा कि अंबरीश काकरान उर्फ अप्पू ने ठेकेदारी के नाम पर अलग-अलग तारीखों में एक बार छह लाख रुपये, फिर पांच लाख रुपये, चार लाख रुपये और दो लाख रुपये रुपये दिए, जो कुल 17 लाख रुपये दो फीसदी ब्याज कहकर उधार लिए थे। इस दौरान कई बार रुपये मांगने पर आरोपित अंबरीश लगातार वायदा करता रहा, मगर न तो मूल मिल पाया और न ही ब्याज मिल सका।

पीड़ित डा. योगेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपित अपने गांव माती अलीगढ़ की दस बीघा जमीन बेचकर और अपना एमआइजी मकान को बेचकर रुपये लौटाने का वायदा करता रहा। दोनों संपत्ति बेच दी, फिर भी रुपये वापस नहीं किए। एसओ महेश कुमार का कहना है कि आरोपित के खिलाफ 22 अप्रैल को नामजद केस दर्ज हुआ है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts