मेगा कैंप में 125 मरीजों के के दांतों के की गई जांच
मेरठ। पीएल शर्मा अस्पताल में बुधवार को राष्ट्रीय मुख् स्वास्थ्य प्रेाग्राम के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एसआईसी डा. सुदेश कुमारी व सीएमओ डा अशोक कटारिया ने किया। कार्यक्रम में एनसीओ नोडल पीएल शर्मा ,डा. ताेमर एनआएसपी नोडल डा अलका चौधरी अधीक्षक डा बीपी कौशिक तथा एनओएचपी डेंटल सर्जन डा प्रीति त्यागी ने मेगा कैंप में भाग लिया।
डा पुनील कंसल ने मुख एवं स्वास्थ्य संबधित जानकारी दी तथा डा अकाक्षी कंसल ने मसूडों के लिए विटामिन सी के रोल पर प्रकाश डाला डा प्रीति त्यागी ने कार्यक्रम के मेगा कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा अलका चौधरी ने किया। मेगा कैंप मे ं125 मरीजों के दांतों की जांच की गयी। इस दौरान बीपी व शुगर की भी जांच की गयी। नोड़ल अधकारी डा अलका चौधरी ने बताया किसी भी व्यक्ति के लिए उसके दांत दांत सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए । बच्चों को उसकी माताएं दांतों के प्रति उन्हें जागरूक करे।
मेगा कैंप में शासन की ओर से डा पुनीत कंसंस और अकाक्षी कंसल को ओरल हेल्थ एम्बीशन से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त डा आर एस सिद्धार्थ एक्स डेंटल सर्जन वी पी सिंह को उत्कष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।


No comments:
Post a Comment