सीआईएससीई बोर्ड : 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित

दोनों ही कक्षाओं में बेटियां रहीं अव्वल
नई दिल्ली (एजेंसी)।
सीआईएससीई बोर्ड ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परीक्षाओं में देश भर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी किए हैं।

लड़कियों ने 10वीं-12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा है। इस वर्ष आईसीएसई और आईएससी दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। आईसीएसई में 99.18 फीसदी और आईएससी में 99.13 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है।
दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के छात्रों ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया है। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। कुल 55 स्कूलों के 6,400 छात्रों ने आईसीएसई परीक्षा दी। इसमें 3,467 लड़के और 2,933 लड़कियां शामिल थीं। लड़कों में 3,457 और लड़कियों में 2,929 उत्तीर्ण हुए। आईसीएसई का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.78 फीसदी रहा। यह पिछले साल से 0.07 फीसदी अधिक है।

इसी तरह, 45 स्कूलों के 3,547 छात्रों ने आईएससी परीक्षा दी। इसमें 1,845 लड़के और 1,702 लड़कियां थीं। लड़कों में 1,838 और लड़कियों में 1,697 उत्तीर्ण हुए। आईएससी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66 फीसदी रहा। यह पिछले साल से 0.25 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts