Thursday, 19 March 2026

नई पहचान बनाने में यकीन रखती हैं दिव्या दत्ता

 


नई पहचान बनाने में यकीन रखती हैं दिव्या दत्ता

मुंबई । अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने भले ही अपने करियर की शुरुआत सहायक भूमिका से की हो, लेकिन दर्शकों के बीच आज वह मुख्य कलाकार के रूप में पहचान रखती हैं। अपने लंबे सफर को याद करते हुए दिव्या ने कहा कि वे सिर्फ वही काम चुनती हैं, जिसमें उन्हें मजा आता है।
उन्होंने कहा, "मुझे ऐसे रोल करना पसंद हैं, जिसे करने में मुझे सच में खुशी मिले। मैं ऐसे सेट पर काम करना पसंद करती हूं जहां मैं मुस्करा सकूं, हंस सकूं और अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाऊं। उन्होंने कहा, "मेरा सफर खुद को नई पहचान देने, हमेशा कुछ नया करने और कभी सफलता से संतुष्ट होकर रुक न जाने का रहा है। अगर मैं सोच लूं कि यह मेरा कम्फर्ट जोन है और बस ऐसे ही रोल करूंगी, तो मजा खत्म हो जाएगा। खुद को और दर्शकों को हमेशा कुछ नया देना सबसे अच्छी बात है।"
दिव्या दत्ता जल्द ही आगामी सीरीज चिरैया में नजर आएंगी। इसमें वे एक ऐसी महिला का किरदार निभाती दिखेंगी, जो समाज के सामने सवाल उठाते हुए अपने ही लोगों से लड़ती दिखेगी।

No comments:

Post a Comment