दैत्य गुरू शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना के करियर का ग्राफ फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद काफी तेजी से ऊपर गया है।
अक्षय के जन्मदिन के मौके पर फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ से एक बिहाइंड-द-सीन फोटो शेयर की है। इस फिल्म के जरिए अक्षय अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय शुक्राचार्य की भूमिका निभाएंगे, जिन्हें मेकर्स ने एक ‘अनंत असुर गुरु’ के रूप में दिखाया है।


No comments:
Post a Comment