परिणाम केवल एक पड़ाव है, असली लक्ष्य निरंतर सीखना - विनीत त्यागी
डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में वार्षिक परीक्षा घोषित कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़ ।डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि कर्नल श्रीमान संजय बब्बर और श्रीमती रेनू बब्बर जी ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ द्वारा किया गया जिसमें विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और नन्हे विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी जी ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि परिणाम केवल एक पड़ाव है, असली लक्ष्य निरंतर सीखना है। उन्होंने विशेष रूप से उन बच्चों का भी मनोबल बढ़ाया, जो इस बार स्थान पाने से चूक गए, उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय दोगुनी लगन से मेहनत करें।
उन्होंने इस सफलता के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल को श्रेय दिया। कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा पूर्ण उपस्थिति, अनुशासन, सामान्य दक्षता व अन्य उपलब्धियों के लिए बोधि, नक्श गर्ग, अगम्या पाठक, अनंत तोमर, वंश त्यागी, भब्या त्यागी, नमन उप्रेती, उदिशा शर्मा, देवांशी, धानी, अभिनव त्यागी, आदि विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य जी ने बताया कि सत्र 2026-27 सत्र का शुभारम्भ दिनांक 1.4.26 से किया जा रहा है तथा विद्यालय का समय 7:30 से 1:30 तक रहेगा।
No comments:
Post a Comment