Saturday, 7 March 2026

आगरा में सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना

 


आगरा में सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना

- बोले- 'पहले वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया, अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज'
आगरा (एजेंसी)।शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह होटल अमर पहुंचे, जहां भाजपा और संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री सिकंदरा क्षेत्र में स्थित यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण करने पहुंचे।
यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने सपा सरकार का नाम लिए बिना ही हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में वन डिस्ट्रिक वन माफिया योजना चलती थी। हमारी सरकार वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज बना रही है। उन्होंने कहा कि उनका इसमें कोई दोष नहीं है, जिसकी जैसी विचारधारा होती है, वह वही कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हाईवे, सड़क मेडिकल कॉलेज समेत सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।

No comments:

Post a Comment