कलयुगी बेटे ने मां का गला दबाकर उतारा मौत के घाट
आरोपी पहले पड़ोसियों से कहना रहा हार्ट अटैक से हुई मौत
मेरठ। थाना मवाना के बंगाली कॉलोनी ने एक कलयुगी बेटे ने अपनी मॉ की गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपी पहले दिल का दौरा पड़ने के बहाने लोगों को गुमराह करता रहा। बाद में खुद ही पुलिस को फोन कर मॉ की हत्या की बात की। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
निर्मला देवी अपने बेटे संजय के साथ मवाना के मवाना कॉलोंनी में रहती थी। निर्मला का बडा बेटा विपुल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में रहता है। किसी बात को लेकर संजय की मा़ॅ निर्मला से कहा सुनी हाे गयी। तभी संजय ने अपनी मॉ़ की गला दबा कर हत्या कर दी। घर से बाहर निकल कर उसने पड़ोसियों से मॉ का दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात की। लेकिन रात के 11 बजे उसने पुलिस को फोन कर जानकारी दी उसने अपनी मॉ की हत्या कर दी है। हत्या की खबर सुनते ही थाना पुलिस मौकेपर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी संजय ने शनिवार सुबह आसपास के लोगों को बताया कि उसकी मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आरोपी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में रहने वाले बड़े भाई विपुल को भी कॉल कर यही जानकारी दी। मां की मृत्यु की सूचना मिलने पर विपुल रात नौ बजे घर आ गया। मां के गले पर निशान देखकर विपुल को संजय पर संदेह हुआ।
पड़ोसियों ने भी विपुल को बताया कि उन्हें संजय ने निर्मला को देखने के लिए अपने घर में नहीं आने दिया। इस बात विपुल संजय से गहनता से पूछताछ करने लगा। रात पौने 11 बजे संजय घर से बाहर निकल आया और उसने पुलिस को कॉल कर अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और निर्मला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ का कहना है कि गृहक्लेश में आरोपी ने अपनी मां की हत्या की है। उसके भाई विपुल की तहरीर पर आरोपी संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारण की वह ठोस जानकारी नहीं दे रहा है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
मासूम बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला था
सीओ ने बताया कि आरोपी ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पत्नी से विवाद के बाद अपने छह माह के बेटे को जमीन पर पटक दिया था। इससे बच्चे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। आरोपी कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
No comments:
Post a Comment