के. एल. के  छात्रों ने देखा प्रधानम मंत्री नरेन्द्र माेदी का बहुचर्चित ’परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम

 मेरठ। शुक्रवार को  के एल इंटरनेशनल के छात्रों ने  प्रधानमंत्री  नरेंद्र माेदी के बहुचर्चित एवं बहु प्रतीक्षित कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के नवे संस्करण से छात्रों काे जाेड़ने के लिए विद्यालय के सभागार  में विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने वहां बैठकर यूट्यूब के माध्यम से इसका प्रसारण देखा।
इस बार परीक्षा पर चर्चा के स्वरूप में थोड़ा बदलाव लाते हुए दिल्ली, यूटयूब , रायपुर सहित देश भर में कई स्थानों  पर इस कार्यक्रम का आयाेजन किया जा रहा है, जिसमें बोर्ड परीक्षा देने वाले एग्जाम वॉरियर्स को प्रधानमंत्री ने तनाव मुक्त  होकर परीक्षा देने के टिप्स ताे बताए ही साथ ही देश भर के अभिभावकों एवं शिक्षकाें काे संबाेधित करते हुए इसे परीक्षा के पर्व की भांति लेने तथा छात्रों काे भय मुक्त  होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को संबाेधित करते हुए कहा कि इस समय वह किसी भी प्रकार से मित्रों के साथ अपनी पढ़ाई की तुलना ना करें  साथ ही परीक्षा के परिणाम का प्रेशर ना लें और अपनी पढ़ाई व अभ्यास की स्टैटजी बनाएं तथा अपनी तैयारी पर पूरा विश्वास रखते हुए परीक्षा दें। कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्राें काे परीक्षा का भय मन से निकालकर उसकी तैयारी करने का संदेश देते हुए उन्हें आगामी परीक्षा में सफलता की शुभकमानाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts